फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The bull hit the farmer, died

सांड ने पटक-पटक कर किसान की ली जान

Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The bull hit the farmer, died
गोंडा। खेत की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने खेत में पटक-पटक कर मार डाला। घटना के बाद से किसानों ने क्षेत्र में गोशाला का निर्माण न होने पर नाराजगी जताई और पक्षपात का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामला थाना तरबगंज के ग्राम पंचायत डिडिसिया कला के पनई पुरवा का है। गुरुवार रात किसान माता बदल मिश्र (60) अपने खेत की रखवाली करने गए थे। खेत से सांड़ को भगाते समय हमलावर हो गया।
विज्ञापन

किसान को पटक पटक कर मार डाला। भतीजे जीवन नाथ मिश्र ने बताया कि उनके चाचा माता बदल मिश्र घर से करीब आठ बजे रात में खेत की रखवाली करने के लिए अकेले निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन होने लगी। रात करीब दस बजे लोग खोजबीन करते हुए खेत की तरफ निकले। ग्रामीणों ने देखा कि गांव से थोड़ी दूर मक्का के खेत में माता बदल मिश्र का शव पड़ा था। सांड़ ने पेट व गले पर वार करके मार डाला था। किसान की मौत के बाद किसानों ने गोशाला निर्माण की मांग की है।
किसान माता बदल मिश्र की मौत के बाद किसानों में भय व्याप्त है। किसानों ने जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों से गोशाला निर्माण कराए जाने की मांग की है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक बेलसर में 54 ग्राम पंचायतों में 10 न्याय पंचायत हैं।

बेलसर के दक्षिणी में पांच न्याय पंचायतों में सात गो शाला का निर्माण करा दिया गया है, जबकि विकास खंड के उत्तरी में पांच न्याय पंचायतों में एक गोशाला का निर्माण नहीं किया गया है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि गोपीपुर भानु प्रताप चौबे ने प्रशासन से सांड़ को वन विभाग से टीम भेजकर पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed