फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a student was found hanging in the house under suspicious circumstances

Gonda News: संदिग्ध हालात में घर में लटका मिला छात्रा का शव

Thu, 24 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The body of a student was found hanging in the house under suspicious circumstances
खुशी की फाइल फोटो।
परसपुर (गोंडा)। ग्राम लालापुरवा के पूरेलाली निवासी छात्रा खुशी (18) का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खुशी की मां कृष्णावती ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह गांव के रामकेवल गौतम के यहां पूजा में गई थीं। अन्य बच्चे स्कूल गए थे। खुशी घर में अकेली थी। वह घर लौटीं तो कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। एक छोटे बच्चे को घर के अंदर उतारकर दरवाजा खुलवाया तो खुशी का शव फंदे से लटका मिला। खुशी परसपुर कस्बे के प्रतिष्ठित इंटर काॅलेज से कक्षा 11 पास कर चुकी थी। सोमवार को उसका इंटरमीडिएट में दाखिला कराना था। कृष्णावती ने बताया कि उनके पति ओमप्रकाश गौतम पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। 15 दिन पहले पानीपत गए हैं। कृष्णावती ने बताया कि वह बीमार रहती थी। 15 दिन पूर्व पथरी का ऑपरेशन कराया है। थानाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)




महिला ने की आत्महत्या
झंझरी। देहात कोतवाली के चंदवतपुर कमलाजोत निवासी 40 वर्षीय गया देवी ने बृहस्पतिवार को घर में रस्सी का फंदा बांध फांसी लगा ली। गया देवी के चार बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed