फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The 'Alha' folk singing tradition, characterized by its heroic sentiment, should be preserved

Gonda News: वीर रस की लोकगायन विधा आल्हा का हो संरक्षण

Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The 'Alha' folk singing tradition, characterized by its heroic sentiment, should be preserved
साहब शरण मिश्र।
परसपुर। परेटा के बघईपुरवा निवासी आल्हा गायक साहब शरण मिश्र ने लोक संस्कृति के पतन पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि वीर रस की लोकगायन विधा आल्हा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है। इसे जीवित रखने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें आल्हा गायन का शौक था। 45 वर्षों से वह अपनी टीम के साथ प्रदेश सहित कई जगह आल्हा गायन कर चुके हैं। उनकी पांच सदस्यीय टीम जब हाथों में तलवार लेकर जोश के साथ आल्हा प्रस्तुत करती थी, तो लोग जरूरी काम छोड़कर भी सुनने पहुंचते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ युवाओं की रुचि लोक परंपराओं से कम हो रही है। नई पीढ़ी का झुकाव आधुनिक मनोरंजन की ओर बढ़ने से यह विधा समाप्त होती दिख रही है। लोक संस्कृति प्रेमियों ने शासन-प्रशासन से आल्हा जैसी कलाओं के संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं चलाने और कलाकारों को आर्थिक सहयोग देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते प्रयास नहीं हुआ तो भावी पीढ़ियां इस गौरवशाली परंपरा से वंचित हो जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed