फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The action plan was approved in the meeting of two area panchayats

Gonda News: दो क्षेत्र पंचायतों की बैठक में कार्ययोजना को मिली मंजूरी

Tue, 16 Dec 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
The action plan was approved in the meeting of two area panchayats
मनकापुर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​​धित करते प्रमुख जगदेव चौधरी। - संवाद - फोटो : कादीपुर के खोजापुर गांव में तार पर गिरा पेड़।
मनकापुर/गौराचौकी। ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए कार्ययोजना को मंजूरी मिली। इसके तहत मनरेगा के लिए 20.12 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जिसमें 12.72 करोड़ रुपये श्रम और 7.40 करोड़ रुपये सामग्री मद के लिए शामिल है। बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव ने बताया कि बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 5889 आवास निर्माण का प्रावधान भी किया गया है। बैठक में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने प्रस्ताव रखे। इस अवसर पर यूपी सिंह, प्रमोद चंचल, विजय शर्मा, जनार्दन वर्मा, कमलेश पांडेय, दुर्गेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गौराचौकी संवाद के अनुसार, बभनजोत ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में विधायक प्रभात वर्मा ने सदस्यों से अपील की कि अपने क्षेत्र के अधूरे विकास कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र भेजें। बैठक में लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट की कार्ययोजना तैयार की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, बीडीओ रामलगन वर्मा, इंदल प्रसाद, अनिल चौधरी, संजीव वर्मा, अरविंद शुक्ल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed