फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   temple,gonda,chandra grahan

चंद्रग्रहण पर सूतक काल से बंद रहे मंदिरों के कपाट

Tue, 08 Nov 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
temple,gonda,chandra grahan
गोंडा नगर के रामेश्वर शिवधाम मंदिर में बंद कपाट। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। चंद्र ग्रहण को लेकर मंगलवार सुबह आठ बजे से सूतक काल लगने के बाद शहर भर के मंदिरों के कपाट बंद रहे। यहां श्रद्धालुओं की संख्या न के बराबर रही। शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद लोगों ने स्नान के साथ दान-पुण्य किया। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन

शहर के मालवीयनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर का कपाट चंद्र ग्रहण को लेकर सुबह बंद कर दिया था। नवदुर्गा व साईं मंदिर का कपाट भी बंद रहा। इसके अलावा रामलीला मैदान स्थित रामेश्वर शिवधाम मंदिर का कपाट भी नहीं खोला गया था। इसके अलावा खैरा भवानी मंदिर, दुखहरणनाथ मंदिर, मंशादेवी मंदिर में कपाट बंद रहे। ग्रहण को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति रहती है। पं. रामसुरेश का कहना है कि सूतक शुरू होने से पहले घरों में भोजन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

घर में घड़े में रखे पानी को फेंक देना चाहिए। इसके बाद स्नान करके साफ-सफाई करें। इसके बाद भोजन ग्रहण करें। अगर पहले ही भोजन बन गया हो तो उसमें तुलसी की पत्ती डाल दें। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद भोजन किया जा सकता है। जिले में सुबह आठ बजे से सूतक शुरू हो गया। जो शाम 5.10 बजे तक रहा। इसके बाद चंद्र ग्रहण लग गया। चंद्रमा पर 6.15 बजे तक ग्रहण लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का जपें नाम
हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पं. शरद मिश्रा का कहना है कि ग्रहण काल में लोगों को भगवान का नाम जपना चाहिए। बताया कि जिले में सुबह आठ बजे से सूतक लग गया, जो शाम 5.10 बजे तक रहा। इसके बाद चंद्र ग्रहण का दौर शुरू हुआ जो, शाम 6.15 बजे तक रहा। सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रहण समाप्त होने के बाद लोगों को स्नान-दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed