फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Temperatures reached 42.8 degrees, heat scorched people

Gonda News: 42.8 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश ने झुलसाया

Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 42.8 degrees, heat scorched people
वाटर कूलर से प्यास बुझाते बंदर।
गोंडा। गर्मी का सितम कम होता नहीं दिख रहा है। दिन के साथ ही चढ़ रहा रात का पारा भी अब लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह से ही तेज धूप की तपिश लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने तपिश भरी गर्मी से राहत न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने के साथ ही दिन में गरम हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। सुबह दस बजे से ही धूप की तपिश शरीर को झुलसाने लगी थी। दोपहर होते-होते तपिश इतनी तेज हो गई कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। इससे सड़कों व बाजारों में सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन

धूप की तपिश से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव तलाशते दिखे। गर्मी का प्रकोप पढ़ने के बावजूद प्रशासन की तरफ से अभी तक आंबेडकर चौराहा, एलबीएस चौराहा, मनोरंजन तिराहा, एकता चौक, बड़गांव पुलिस चौकी, जय नरायन चौराहे पर प्याऊ लगाने का इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टेशन पर भी पेयजल को लेकर समुचित प्रबंध नहीं है। तेज धूप को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। भीषण गर्मी के कारण बढ़ी बिजली की मांग के कारण सप्लाई लाइन में आई फाल्ट के कारण कई इलाकों में लोगों को बिजली संकट से परेशानी से भी जूझना पड़ा।



झंझरी में सबसे ज्यादा तरबगंज में सबसे कम रहा पारा
स्थान अधिकतम तापमान

झंझरी द्वितीय- 42.8 डिग्री सेल्सियस
मनकापुर- 42.7 डिग्री सेल्सियस

बभनजोत - 42.2 डिग्री सेल्सियस
बेलसर- 41.9 डिग्री सेल्सियस

इटियाथोक- 41.8 डिग्री सेल्सियस
तरबगंज- 41.6 डिग्री सेल्सियस

नोट: यह आंकड़े ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन से दोपहर 1.28 बजे रिकाॅर्ड हुए।


मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जुटी भीड़
गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण मेडिकल कॉलेज में बुधवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। 1526 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें मौसम जनित समस्याओं से करीब 800 लोग पीड़ित थे। वहीं, इमरजेंसी में उल्टी दस्त पेट दर्द से 9 मरीज भर्ती किए गए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सेहत को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।



गर्मी में बचाव के लिए रखें ध्यान
- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। खीरा, तरबूज, दही, नींबू पानी और नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल करें।
- तला भुना खाने से बचें। यह डाइजेशन सिस्टम को स्लो कर गर्मी बढ़ाता है।

- बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी या जूस का सेवन न करें।

- सत्तू का शरबत शरीर को ठंडा रखता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है।
- पुदीना, नींबू पानी, दही, नारियल पानी इन सब का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed