फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tehsil's watchman dies due to current strike in hand pump

हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से तहसील के चौकीदार की मौत

Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tehsil's watchman dies due to current strike in hand pump
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज तहसील परिसर में एक हैंडपंप में करंट उतरने से चौकीदार की चपेट में आ जाने मौत हो गई। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह लोगों को हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसील करनैलगंज परिसर अंतर्गत तहसील में नियुक्त चौकीदार सर्वेश कुमार पासवान (53) पुत्र साधु प्रसाद निवासी ग्राम रामगढ़ कोतवाली करनैलगंज की ड्यूटी के दौरान सुबह करीब 6 बजे परिसर में लगे हैंडपम्प पर हाथ धुलने गया था। उसमें लगे टुल्लू पंप से हैंडपंप में करंट उतरा था। वह उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार करनैलगंज बृजमोहन ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जिसपर चौकी प्रभारी कस्बा रणजीत यादव ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचायत नामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ तहसील परिसर में तहसील के कर्मचारी चौकीदार की मौत पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed