फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly woman dies after being buried under debris from a collapsed wall

Gonda News: दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत

Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being buried under debris from a collapsed wall
गोंडा में कटरा बाजार के लालपुर गांव में गिरी मिट्टी की दीवार।
कटरा बाजार। लालपुर गांव में मंगलवार रात मिट्टी की दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे सो रही वृद्धा और उनका बेटा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में वृद्धा को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वृद्धा के बेटे शिव कुमार कश्यप ने बताया कि वह शटरिंग का काम करते हैं। वह अपनी मां छब्बा (85) के साथ गांव में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य लखनऊ में रहते हैं। शिव कुमार के मुताबिक, मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह और उनकी मां घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक तेज आवाज हुई।
विज्ञापन


वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मिट्टी की दीवार और छप्पर दोनों के ऊपर गिर गए और वे मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार बलराम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed