फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity reaches 106 sub-stations; office staff also join efforts to locate faults

Gonda News: 106 उपकेंद्रों तक पहुंची बिजली, बाबू भी फॉल्ट तलाशने में जुटे

Thu, 01 Oct 2026 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity reaches 106 sub-stations; office staff also join efforts to locate faults
गोंडा में इटियाथोक के अयाह गांव में पोल लगाते कर्मी व ग्रामीण। 
गोंडा। आंधी-बारिश के सातवें दिन बुधवार को पावर कारपोरेशन ने 114 में से 106 विद्युत उपकेंद्रों तक बिजली पहुंचने का दावा किया। रात आठ बजे तक 111 उपकेंद्रों को चालू करने का लक्ष्य रखा गया। वहीं, क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को पूरी तरह दुरुस्त करने में सात दिन तक लगने की संभावना को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। संसाधनों की कमी के बीच कार्यालयों में तैनात कार्यकारी सहायकों को भी मैदान में उतारकर टूटी लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर तलाशने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आंधी-बारिश से देवीपाटन जोन में एचटी-एलटी लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई है। सोमवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप ने देवीपाटन मंडल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और टीमें बढ़ाकर जल्द आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता विद्युत देवीपाटन क्षेत्र यदुनाथ यथार्थ ने गोंडा, बहराइच और बलरामपुर के अधीक्षण अभियंताओं को फीडर पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कार्यकारी सहायक फीडरवार पेट्रोलिंग कर क्षतिग्रस्त पोल, ट्रांसफार्मर और लाइनों की जानकारी जुटाएंगे। उनकी रिपोर्ट अवर अभियंता और उपखंड अधिकारी को दी जाएगी। इसके बाद मरम्मत दल मौके पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
विश्नोहरपुर/इटियाथोक/खरगूपुर। नवाबगंज के दत्तनगर गांव के प्रधान प्रशासक राजाराम यादव ने बताया कि डीहा मजरे को छोड़कर गांव के 21 मजरे अंधेरे में हैं। धर्मपाल ने बताया कि चारों तरफ पानी भरा होने से अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुसने का खतरा बढ़ गया है। अवधेश यादव ने बताया कि विद्युत विभाग का सीयूजी नंबर नेटवर्क से बाहर बता रहा है।

अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने बताया कि पानी भरा होने के कारण अभी पोल लगाना संभव नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति देने का प्रयास किया जाएगा। इटियाथोक के 50 से अधिक गांवों में भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता अंकुर सिंह ने बताया कि सभी फीडरों पर कर्मचारी लगाए गए हैं।

खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता उत्तम कुमार ने बताया कि 50 प्रतिशत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिलेभर में विद्युत संकट से उपभोक्ता परेशान हैं। डीडीओ डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि विकास भवन परिसर में पेड़ गिरने से चार दिनों से आपूर्ति प्रभावित है। अधिशासी अभियंता राम मोहन पांडेय ने बताया कि आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।


तीन शिफ्ट में चल रहा कंट्रोल रूम
शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम तीन शिफ्ट में चल रहा है। सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक राकेश कुमार और देवमणि शुक्ला, दोपहर तीन से रात 10 बजे तक अमित कुमार श्रीवास्तव और बृजेश वर्मा तथा रात 10 से सुबह आठ बजे तक दीपक वर्मा और विमल मौर्य जिम्मेदारी संभालेंगे। अधिशासी अभियंताओं को कर्मचारियों की समय से ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8004916771, 8004916772 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed