फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teenagers get anti-coronavirus vaccine with enthusiasm to stay safe

उत्साह के साथ किशोरों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका, बोले अब हम हुए सुरक्षित

Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Teenagers get anti-coronavirus vaccine with enthusiasm to stay safe
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा घेरे में आने को लेकर किशोरों में खासा उत्साह दिखा। इसके चलते ही सोमवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के लिए जिला अस्पताल से लेकर टीकाकरण केंद्र बने 32 स्कूलों में किशोरवय उम्र के छात्र-छात्राओं की खूब भीड़ जुटी। सभी ने कोरोनारोधी टीका लगवाने के बाद इस बात पर खुशी जतायी कि अब उन्हें भी कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच मिल गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल समेत 32 इंटर कालेजों में किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण की शुुरुआत हुई। वैक्सीन लगवाने को लेकर किशोरों में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सुबह से ही बच्चे अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचने लगे। जहां उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। अधिकांश छात्रों ने टीकाकरण की जागरूकता दिखाते हुए पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर अपन स्लॉट की बुकिंग कर रखी थी, जो बुकिंग नहीं करवा पाए थे उन्हें टीकाकरण केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा देकर टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को कोरोना का सुरक्षा कवच मिलने से अभिभावकों ने भी खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेेजने से डर लगता था अब वैक्सीन लग जाने से चिंता कम हुई है।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में किशोरों के टीकाकरण सत्र का उद्घाटन किया। जहां छात्रा तब्बसुम बानों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया गया।
टीका लगने के बाद छात्रा को डीएम ने प्रमाणपत्र देते हुए अन्य लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक बनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए सभी को कोविड के निर्धारित प्रोटोकाल का पालन कर भीड़ का हिस्सा बनने से बचने के साथ ही बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, धर्मवीर सिंह, सहदेव सिंह, राजेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय इंटर कालेज बालपुर में छात्रों ने उत्साह के साथ कोरोनारोधी टीका लगवाया। यहां टीका लगवाने वाले छात्रों की प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय ने सभी का उत्साह बढ़ाया।

जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे थे ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने से डर लगने लगा था। वैक्सीन का सुरक्षा चक्र मिल जाने से यह चिंता और डर कुछ हद तक कम हुआ है। अभिभावक राकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि काफी इंतजार के बाद आज बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ है। बच्चे बहुत खुश हैं उन्हे टीका लगने से हमारी चिंता भी कम हो गई। कृष्ण कुमार मिश्र कहते हैं कि हमें अपनी बिटिया को स्कूल भेजने में डर लगता था लेकिन वैक्सीन लग जाने से चिंता कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed