{"_id":"6a1489bf73b051303f01bf6b","slug":"teenager-dies-after-drowning-while-bathing-in-saryu-gonda-news-c-100-1-slko1026-159045-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत
Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोविंद कुमार। फाइल फोटो
पसका/करनैलगंज। थाना परसपुर के धनावा नरई टोला गांव में सोमवार सुबह सरयू नदी में नहाते समय एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसर गया। पिता पारसनाथ मिश्र ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार मिश्र सोमवार सुबह छह बजे करनैलगंज में सरयू नदी के बंधिया घाट पर स्नान करने गया था।
नहाते समय सीढ़ी पर पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर आनन-फानन शाहपुर (बरदहा) स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दिलाई जाएगी।
गोविंद तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मां का निधन हो चुका है। पिता पारसनाथ खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गोविंद घर में रहकर पिता के काम में हाथ बंटाता था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।