{"_id":"697a4a31ae5f1d089f04807c","slug":"team-started-investigation-college-handed-over-evidence-gonda-news-c-100-1-gon1001-151124-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टीम ने शुरू की जांच, महाविद्यालय ने सौंपा साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टीम ने शुरू की जांच, महाविद्यालय ने सौंपा साक्ष्य
Wed, 28 Jan 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज स्थित पं. जग नारायण शुक्ल ग्रामीण महाविद्यालय में सामने आए नकल प्रकरण को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। तीन सदस्यीय समिति गठित कर जांच शुरू कर दी है। इसी बीच महाविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारियों ने बलरामपुर में विश्वविद्यालय प्रशासन को संबंधित साक्ष्य सौंपते हुए आरोपों को निराधार बताया है।
समय के बाद काॅपियों को देने व समय से पहले लेने के साथ ही नकल की शिकायत को लेकर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम में एलबीएस महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह, विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. पीएन सिंह और प्रो. मंशाराम वर्मा शामिल हैं। प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को जांच से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। वायरल वीडियो सहित अन्य बिंदुओं का अवलोकन किया जा चुका है। जल्द ही कुल सचिव के साथ महाविद्यालय का निरीक्षण कर प्रत्येक तथ्य की गहन जांच की जाएगी।
इधर, पं. जग नारायण शुक्ल ग्रामीण महाविद्यालय प्रशासक राजीव शुक्ल ने नकल के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को विश्वविद्यालय को लिखित स्पष्टीकरण के साथ सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंप दी गई है। लगाए गए आरोप निराधार हैं।