फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Newborn dies; negligence alleged.

Gonda News: नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies; negligence alleged.
गोंडा। नर्सिंगहोम में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर जिला महिला अस्पताल रेफर किए गए नवजात की मंगलवार सुबह एसएनसीयू में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने आरोप को निराधार बताया है। परसपुर के हरदिहा सपौर के पूरे लाली निवासी सोनू ने बताया कि सोमवार को पत्नी आशा को प्रसव पीड़ा होने पर शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से बेटे का जन्म हुआ। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार नर्सिंगहोम में नवजात के उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, इसलिए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां एसएनसीयू में भर्ती कराने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नवजात के नाना रामनाथ दूबे ने आरोप लगाया कि एसएनसीयू में उसका समुचित इलाज नहीं किया गया। यदि हालत गंभीर थी तो परिजनों को जानकारी देनी थी। उन्होंने सीएमओ समेत अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस दयाल ने इलाज में लापरवाही के आरोप को निराधार बताया। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed