फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three arrested for opening fire to establish dominance

Gonda News: दबदबा बनाने के लिए की थी फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for opening fire to establish dominance
देहात कोतवाली में गिरफ्तार किए गए फायरिंग करने के आरोपी। स्रोत: पुलिस
झंझरी/गोंडा। दर्जीकुआं के रायपुर सुल्तानजोत गांव में कंपोजिट शराब की दुकान के पास हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से खोखा और आरोपियों के पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम शराब की दुकान के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक खोखा मिला। जांच में तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई। मझवा गांव निवासी रामफेर तिवारी उर्फ पालू तिवारी को दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर कर्बला रोड गिर्द गोंडा निवासी मोहम्मद कलाम और मांदे बहलोलपुर निवासी पंकज मिश्र को डड़वा कानूनगो स्थित मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय से पकड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान स्थानीय लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दबदबा कायम करने के लिए हवाई फायरिंग कर भाग गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को पिस्तौल किसने उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed