फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People desperate for electricity; engineers' CUG phones switched off.

Gonda News: बिजली के लिए तरस रहे लोग, अभियंताओं के सीयूजी बंद

Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
People desperate for electricity; engineers' CUG phones switched off.
गोंडा। 12 दिन से बिजली का इंतजार कर रहे गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। रात में अंधेरा, उमस और मच्छरों से बच्चे-बुजुर्ग बेहाल हैं। मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे। शिकायत के लिए फोन करने पर कई अभियंताओं के सीयूजी नंबर बंद मिल रहे हैं। जिले के 200 से अधिक गांवों में एक लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हैं।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, आंधी-बारिश में बिजली के करीब 15 हजार पोल क्षतिग्रस्त हुए। मंगलवार तक भंडार खंड को 11,447 पोल की मांग भेजी गई थी। अधिशासी अभियंता पीसी राम के मुताबिक, अब तक 8576 पोल दिए जा चुके हैं। उनका दावा है कि पोल की कमी नहीं है। वहीं, वितरण खंड के अधिकारी पोल व अन्य संसाधनों में कमी की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार यादव ने बताया कि 200 से अधिक गांव प्रभावित हैं। बिजली बहाली में 21 एजेंसियां लगी हैं। जल्द एक हजार और पोल मिलने की उम्मीद है। 11 केवीए लाइनों पर काम चल रहा है। अगले एक-दो दिन में एलटी लाइनें शुरू कराने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को फोन रिसीव करने के निर्देश हैं। कुछ अभियंता काम के दबाव में फोन बंद कर रहे हैं। उपभोक्ता मुख्य अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8004916771 और 8004916772 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed