फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Contract workers staged a protest to express their opposition

Gonda News: संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Contract workers staged a protest to express their opposition
परसपुर व नवाबगंज में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद
रुपईडीह/नवाबगंज/परसपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों ने नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। परामर्शदाता संदीप सिंह व लैब टेक्नीशियन अभिषेक ने बताया कि मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज संवाद के अनुसार, समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर सीएचसी परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। यदि सरकार जल्द निस्तारण नहीं करती है, तो कर्मचारी प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर डॉ. अनूप तिवारी, डॉ. मृदुल वर्मा, डॉ. संजय प्रजापति, आकाश चौधरी, विनोद पांडेय, प्रिया शर्मा, ममता सिंह, विभा मिश्रा, निशा दुबे, महेश सत्संगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

परसपुर में दूसरे दिन भी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी की। डॉ. दीपक गौतम ने बताया कि समान वेतन और नियमितीकरण समेत कई मांगें लंबित हैं। दो महीने से वेतन नहीं मिला है। सात अक्तूबर तक सांकेतिक प्रदर्शन होगा। इसके बाद बेमियादी कार्य बहिष्कार और लखनऊ में धरना प्रस्तावित है।

परसपुर व नवाबगंज में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद

परसपुर व नवाबगंज में प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed