फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers performance

शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2015 11:46 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Aug 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सोमवार को विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। मांगे पूरी न होने पर शिक्षकों ने चार सितंबर को लक्ष्मण मेला पार्क में होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन


विशेष परिस्थिति के कारण विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच में चयनित 40 हजार शिक्षकों को विज्ञापन के समय की ही सेवा शर्तों का लाभ दिलाने के लिए लगातार लड़ाई लड़ी जा रही है। अन्य कई मांगे भी एसोसिएशन के प्रमुख एजेंडे में हैं। इन मांगों को पूरा कराने के लिए एसोसिएशन संघर्ष करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री सत्येन्द्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता व सचिव राकेश कुमार आदि ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सभी साथियों से संघर्ष में एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed