फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teachers and students made parents aware

शिक्षकों व छात्रों ने अभिभावकों को किया जागरूक

Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teachers and students made parents aware
गोंडा। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं विभिन्न स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर चल रहे थे। रैली के माध्यम से गांवों में जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई।
विज्ञापन

वजीरगंज कंपोजिट विद्यालय भरहापारा में न्याय पंचायत स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में बच्चे हाथ में बैनर, झंडी लेकर मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-स्कूल में चलकर नाम लिखाओ..., बेटा-बेटी एक समान, सबको मिले प्राथमिक ज्ञान..., शिक्षा ऐसी सीढ़ी है जिससे चलती पीढ़ी है... जैसे नारे लगाते रहे। इसके पूर्व प्रधान अवधेश कुमार गोस्वामी, जनार्दन मिश्रा व प्रधान प्रतिनिधि सरवर अली ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकों, शिक्षक नेताओं व एआरपी ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नाम विद्यालय में लिखाकर स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

भरहापारा कंपोजिट विद्यालय से निकली स्कूल चलो अभियान रैली गांवों में भ्रमण करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा मझरेती पर समाप्त हुई। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पांडेय, नंदकुमार मिश्र, उदयभान वर्मा, सुशील मिश्रा, अशोक द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, सुनील गोस्वामी, एआरपी धीरेंद्र सिंह, संजय कुमार, अशोक कुमार मौर्य, गंगेश्वर प्रसाद, प्रतिभा यादव, सोनिया सिंह, हौसला प्रसाद, नीलाद्री सिंह, नीता, सुमेधा तिवारी, अर्चना, अलका व रवींद्र शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र की न्याय पंचायत कोनिया बनकट के छात्रों ने शिक्षकों के संयोजन में स्कूल चलो रैली निकाली। विहुरी के ग्राम प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना रैली को रवाना किया। रैली ग्राम पंचायत के विभिन्न मजरों में भ्रमण करते हुए स्कूल में आकर समाप्त हो गई। इस दौरान विभिन्न स्लोगन के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने व सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर एआरपी राधारमण, रामायण मिश्र, डॉ. अखिलेश, देव प्रभाकर, व्यासजी मिश्र, अजयपति, निलेश पांडेय, आशीष शुक्ला, बजरंग त्रिपाठी व रवि कनौजिया मौजूद रहे।

मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर में सोमवार की सुबह शिक्षक अंगद प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय से हतवा, कटवा चौबेपुर, भरौटिया चौराहा होते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। रैली में लगभग 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शिक्षक रुद प्रताप, राकेश वर्मा, श्रवण कुमार, बृजेश यादव, अजय चौधरी, पूनम मिश्रा व जगराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed