{"_id":"6a888fe449a2c4574806d042","slug":"teachers-and-employees-take-to-the-streets-for-the-old-pension-scheme-gonda-news-c-100-1-gon1001-164727-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुरानी पेंशन के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक-कर्मचारी
Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए पैदल मार्च निकालते शिक्षक। स्रोत: संगठन
गोंडा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले सैकड़ो शिक्षक-कर्मचारी सड़क पर उतरे। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टिनशेड के पास से ओपीएस तिरंगा मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगा लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
पैदल मार्च का नेतृत्व अटेवा के जिलाध्यक्ष अमर यादव ने किया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक-कर्मचारी दस वर्ष से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि एक ही देश में पेंशन की अलग-अलग व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। जब जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिल सकता है तो शिक्षक-कर्मचारियों को इससे वंचित क्यों रखा गया है। इस दौरान अनिल सिंह, सुधाकर मिश्र, रंजीत सिंह, गौरव पांडेय, मुसीर सिद्दीकी, विनोद यादव, शौनक शुक्ल, हनुमंत लाल शुक्ल, शिवकुमार, अखिलेश कुमार, अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।