फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Teacher died in accident, one injured

महिला को बचाने में गिरी बाइक, शिक्षक की मौत

Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teacher died in accident, one injured
accident - फोटो : Amar Ujala
स्कूल से घर जा रहे बाइक सवार दो शिक्षक एक महिला के अचानक सामने आने पर अनियंत्रित होकर गिर गए। इसमें एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


कौड़िया थाना क्षेत्र के झौहना गांव के रहने वाले हरिशंकर मिश्र (37) थाना कटरा बाजार क्षेत्र के धोबहाराय गांव के पास एक निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। वह इसी विद्यालय के शिक्षक कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे खेमकरन गांव के मजरे धर्मीपुरवा के रहने वाले शिव कुमार मौर्या (40) के साथ बुधवार दोपहर विद्यालय से घर जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


वह कटरा बाजार-चंदवतपुर मार्ग के भुसैला चौराहा के पास पहुंचे थे, तभी अचानक सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि हरिशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष कटरा बाजार विनोद सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed