फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tazia procession will tomorrow

कल निकलेगा ताजिया जुलूस

Mon, 10 Oct 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 10 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिले में 10वीं मोहर्रम का ताजिया जुलूस बुधवार को निकाला जाएगा। मोहर्रम कमेटियों की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। वहीं, शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस निकाले जाने को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम को लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखने को लगाया गया है। 
विज्ञापन


   जिला प्रशासन व लोगों के बीच शांति कमेटी की बैठकों में तय हुए निर्धारित रूट पर मोहर्रम का ताजिया जुलूस का निकाला जाएगा। हजरत इमाम हुसैन की याद में ताजियादारों व मोहर्रम कमेटी की ओर से मंगलवार को देर शाम तक अलग-अलग ताजिये चौक पंडाल बनाकर पर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में शहर के मोहल्ला इमामबाड़ा स्थित बने सदर इमामबाड़ा में बड़ी ताजिया रखी जाएगी। यहां रात भर अकीदतमंद ताजियों की जियारत करेंगे। शहर मोहर्रम कमेटी के सदर मेहंदी रजा ने बताया कि बुधवार को सुबह इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस उठाया जाएगा, जो यहां से निकलकर मोहल्ला नौशहरा मेवातियान होकर चौक बाजार फैजाबाद रोड चौराहा होकर जिगर स्कूल व मुन्नन खां चौराहा होकर कर्बला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सी तरह से स्टेशन रोड महरानीगंज, घोसियाना आदि का जुलूस साहबगंज नूरामल मंदिर होकर बडग़ांव पुलिस चौकी होकर कर्बला पहुंचेगा। जबकि सिविल लाइन का जुलूस पोर्टरगंज से मुर्गी फार्म चौराहा पर घोसियाना व भट्ठा परेड गांव के जुलूस को मिला कर महिला अस्पताल चौराहा पर तिवारीपुरवा बस स्टाप के जुलूस को लेकर महराजगंज होकर कर्बला पहुंचेगा।


जबकि लोहराजोत नबीगंज इलाके का जुलूस फैजाबाद रोड मुन्नन खां चौराहा होकर सर्कुलर रोड घोसियाना पहुंचेगा। मोहर्रम कमेटी के सदर मेंहदी रजा ने बताया ने बताया कि देर शाम नगर के सर्कुलर रोड स्थिति कर्बला शरीफ में ताजिये दफनाए जाएंगे। डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि त्योहारों में खलल डालकर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed