फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tarabganj road will be directly connected to Ayodhya Highway for Rs 16.38 crore

Gonda News: 16.38 करोड़ से अयोध्या हाईवे से सीधे जुड़ेगा तरबगंज मार्ग

Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tarabganj road will be directly connected to Ayodhya Highway for Rs 16.38 crore
गोंडा। शहर में यातायात का दबाव कम करने और तरबगंज तहसील क्षेत्र के पांच लाख लोगों का आवागमन सुगम बनाने के लिए अयोध्या हाईवे को हनुमंतनगर मधईपुर से पथरी बाजार के रास्ते तरबगंज मार्ग से जोड़ा जाएगा। इससे अयोध्या जाने वाले वाहनों को शहर में आने के बजाय मधईपुर-पथरी मार्ग से भेजा जा सकेगा। इसके अलावा गोंडा शहर से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन भी इस मार्ग से होगा। रिंग रोड निर्माण के समय रूट डायवर्ट करने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग होगा।
विज्ञापन

नौ किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 16 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिलने से 22 से अधिक गांवों के लोगों की राह आसान होगी। शहर से मनकापुर व अयोध्या आने-जाने वालों को बेहतर सुविधा मिलेगी। अयोध्या हाईवे से बलरामपुर मार्ग को जोड़ते हुए एक बाईपास का निर्माण होना है। इसके निर्माण के समय अयोध्या हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में इस मार्ग के विकल्प से लोगों को राहत मिलेगी। यही नहीं वर्ष भर में कई मौके ऐसे होते हैं, जब शहर से अयोध्या मार्ग पर यातायात की व्यवस्था पर असर पड़ता है। जाम की समस्या हो जाती है, इन मौकों पर सुलभ व्यवस्था बनाने के लिए यह सड़क उपयोगी साबित होगी। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के प्रस्ताव पर इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

बहराइच-गोंडा-अयोध्या हाईवे को फाेरलेन करने की कवायद हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सर्वे किया जा रहा है। अन्य प्रक्रिया भी चल रही है। हाईवे निर्माण कर यातायात सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कदम उठा रही है। इससे गोंडा, बहराइच व बलरामपुर से अयोध्या का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को समय से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग के बनने से लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed