फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Talks with DM fail, farmers leave for Lucknow to meet CM

डीएम से वार्ता विफल, किसानों की टीम सीएम से मिलने लखनऊ रवाना

Sat, 23 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Talks with DM fail, farmers leave for Lucknow to meet CM
गोंडा में बालपुर के परसागोडरी में धरने पर बैठे पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व ग्रामीण। - फोटो : GONDA
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ के परसा गोंडरी शिवशंकर पुरवा में जबरन किसानों के खेत में धनईपट्टी नहर खोदने के विरोध में सातवें दिन शनिवार को भी किसान अपने परिवार के साथ अपने जमीन का मुआवजा नये सर्किल रेट से लेने की मांग पर अड़े रहे। जिलाधिकारी से वार्ता विफल होने पर किसानों की पांच सदस्यीय टीम शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गई। धरना स्थल पर एक दर्जन किसान परिवार सहित खेत में बैठे हैं। जिसमें बुजुर्ग महिलाओं की सेहत बिगड़ रही है, रविवार को एक बुजुर्ग महिला सुषमा की हालत बिगड़ गई। फिर भी वे अपनी जमीन के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वेद प्रकाश ओझा ने कहा कि किसानों की जमीन बिना सूचना दिये सिंचाई विभाग ने मनमाना तरीके से अधिग्रहण कर लिया है जो किसानों के साथ अन्याय है। किसानों को नये सर्किल रेट 2019 के हिसाब से 17 लाख पचासी हजार रुपये प्रति बीघा मिलना चाहिए, जबकि विभाग मात्र 14 हजार प्रति बीघा मुआवजा देना चाहता है। जो किसानों के साथ धोखा है। धरना को समर्थन देने पहुंचे सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव को दी गई है। अगर एक सप्ताह के अंदर किसानों को नये रेट से मुआवजा नहीं मिला तो पूरे जिले में समाजवादी पार्टी चक्का जामकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

ठकुरापुर और परसा गोंडरी के किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। धरना स्थल पर सुशील देवी, शकुंतला देवी, सुषमा देवी की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है। किसान अब जिले के अधिकारियों से न्याय की उम्मीद छोड़ चुके हैं। किसान रघुनाथ, राधेशयम, कमलेश, बृज किशोर, रामकिशोर मुख्यमंत्री से जमीन बचाने की गुहार लगाने लखनऊ गये हैं। धरने में पूर्व प्रधान नंदकिशोर ओझा, सुमित तिवारी, रूपेश मिश्र, गीता मिश्रा, रिंकी, गुड़िया, शिवकुमारी, रामवती, रेनू, अनुराधा सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed