{"_id":"66f6fda3ecf2231bc7077024","slug":"taking-advantage-of-the-rain-ponds-were-being-filled-dm-stopped-the-work-gonda-news-c-100-1-slko1029-124483-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बरसात का फायदा उठा पाट रहे थे तालाब, डीएम ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बरसात का फायदा उठा पाट रहे थे तालाब, डीएम ने रुकवाया काम
Sat, 28 Sep 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। भारी बारिश का फायदा उठाकर कुछ लोग शहर के रानीबाजार में एक तालाब की पटाई कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर डीएम नेहा शर्मा मौके पर पहुंचीं। नगर मजिस्ट्रेट ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इसके बाद डीएम ने तालाब की पटाई का काम रुकवा दिया। साथ ही उन्होंने शहर के मोहल्लों का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था देखी।
डीएम नेहा शर्मा ने शुक्रवार को बारिश के दौरान रानीबाजार के बरियार पुरवा, ददुवा बाजार और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मकार्थीगंज, ददुवा बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने डीएम से बरियार पुरवा में तालाब की पटान कराए जाने की शिकायत की। स्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब की पटान कराने से क्षेत्र में जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। डीएम ने पटान का काम रुकवाया और क्षेत्र जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पालिका को यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में शहर में जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए ठोस और प्रभावी योजनाएं तैयार की जाएं।