{"_id":"6696aba4df8e9f87f8051cf9","slug":"tajiyas-will-be-laid-to-rest-today-in-a-procession-gonda-news-c-100-1-gon1001-120342-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जुलूस निकाल आज सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जुलूस निकाल आज सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे ताजिये
Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दसवीं मुहर्रम से पहले मंगलवार देर शाम जिलेभर में ताजिये रखे गए। अकीदतमंदों ने अपने घर व इमाम चौक पर ताजिये रखकर सारी रात इबादत की। बुधवार को या हुसैन की सदाओं के साथ ताजिये का जुलूस निकालकर कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा।
शहर में सदर इमामबाड़ा से 10वीं मुहर्रम का जुलूस निकलेगा। जो शहर के नौशहरा, मेवातियान, रकाबगंज, चौक बाजार से अयोध्या रोड मुन्नन खां चौराहा होते हुए सर्कुलर रोड होकर कर्बला पहुंचेगा। इसी तरह से सिविल लाइंस व पोर्टरगंज से जुलूस निकलेगा। कचहरी होकर अंबेडकर चौराहा, एलबीएस होते हुए कर्बला पहुंचेगा। इंद्रापुर, राजापुर, लालचंदपुरवा आदि इलाकों से जुलूस उठकर महरानीगंज, साहबगंज, बड़गांव होकर कर्बला पहुंचेंगे। कर्बला में देर शाम तक ताजिये दफन किए जाएंगे। इसी तरह करनैलगंज, परसपुर, कटराबाजार, बालपुर, खरगूपुर, मनकापुर, नवाबगंज, उमरी, मोतीगंज, इटियाथोक सहित अन्य स्थानों पर कर्बला में ताजिये दफन किए जाएंगे।
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मुहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रभावी निगरानी की व्यवस्था की गई है। अराजक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। सादे कपड़ों में भी पुलिस के लोग जगह-जगह तैनात होकर उपद्रव करने वालों पर नजर रखेंगे। लोगों से अपील की जा रही है कि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी तक इमरजेंसी में डॉक्टरों की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। आवश्यक दवाओं का स्टॉक रखने का निर्देश दिया गया है।