फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Syllabus changed after purchasing books

Gonda News: किताबें खरीदने के बाद बदल गया पाठ्यक्रम

Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 27 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Syllabus changed after purchasing books
बलरामपुर। सीबीएसई ने कक्षा तीन और छह के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में सूचना जारी होने से लोगों के सामने दिक्कतें आ गई हैं। समय से नई पाठ्य पुस्तकें न मिलने पर सीबीएसई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। दुकानदारों को भी नई पाठ्य पुस्तकें आने का इंतजार है। वहीं दुकानदारों के पास पहले से पुरानी पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं, जिसकी बिक्री न होने पर उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के अधीन आठ विद्यालयों का संचालन हो रहा है, जिसमें करीब कक्षा एक से 12 तक करीब 35 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें से कक्षा तीन और छह की पाठ्य पुस्तकें बदली जाएंगी। इससे करीब डेढ़ हजार विद्यार्थी पाठ्य पुस्तकों के बदलाव से प्रभावित होंगे। शैक्षणिक सत्र 2023-24 की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद अभिभावक नए सत्र में बच्चों के प्रवेश कराने में जुट गए हैं। कई अभिभावकों ने पाठ्य पुस्तकें भी खरीद ली हैं। वहीं, दुकानदारों के समक्ष भी तमाम परेशानी उत्पन्न हो गई है। पुराने स्टॉक गोदाम में पड़े होने और नए पाठ्य पुस्तकें मंगवाने के लिए दुकानदारों ने भागदौड़ शुरु कर दी है। दुकानदार राजू व संतोष व अन्य ने बताया कि नई पाठ्यपुस्तकें मंगवाने के लिए ऑर्डर दिया गया है। जब नई पाठ्यपुस्तकें आएंगी तभी अभिभावकों को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


अभिभावकों के समक्ष बढ़ी परेशानी
सीबीएसई स्कूलाें में कक्षा तीन और छह में बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गई है। मंगलवार को पुस्तक की दुकान पर पहुंचे राजन गुप्ता ने बताया कि उन्होंने होली से पहले ही कक्षा छह में पढ़ने वाली बेटी के लिए किताबें खरीद ली थीं। अब किताबें बदले जाने की सूचना मिली है। पुस्तकों को बदलवाने आया हूं लेकिन अभी किताबें नहीं मिली हैं। वहीं, अर्चना वर्मा, राज कुमार चौहान व मोहित गुप्ता आदि ने बताया कि नए सत्र के लिए किताबें खरीदने आए थे, लेकिन अभी नए पाठ्यक्रम की किताबें नहीं आई हैं। किताबें न मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed