फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Swatantra Dev Singh said Akhilesh used to ban Kanwar and Ram Yatra now flower showers from helicopters

UP: स्वतंत्र देव सिंह बोले-कांवड़ और राम यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे अखिलेश, आज हेलीकॉप्टर से होती पुष्प वर्षा

Mon, 17 Feb 2025 12:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 12:25 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव कांवड़ और राम यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। आज योगी सरकार हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करा रही है। 

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said Akhilesh used to ban Kanwar and Ram Yatra now flower showers from helicopters
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में गौरा से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा के बेटे प्रतीक वर्मा का रविवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। कहा कि इस समय भव्य, दिव्य और डिजिटल महाकुंभ का आयोजन किया हो रहा है। महाकुंभ के आयोजन से देश ही नहीं विश्वभर में सनातन धर्म का झंडा बुलंद हो रहा है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक करोड़ों लोग स्नान कर चुके हैं। संख्या की बात करें तो 50 करोड़ से अधिक लोगों ने अभी तक स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज कुंभ में लोग स्नान करके पुण्य के भागीदारी बन रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में एक अच्छा महाकुंभ चल रहा है। 

विज्ञापन

योगी सरकार करवा रही पुष्प वर्षा

उन्होंने अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी बात छोड़ दीजिए। वह कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। राम यात्रा पर प्रतिबंध लगाते थे। देव दीपावली पर प्रतिबंध लगा देते थे। आज अगर सरकारी हेलीकॉप्टर से कोई पुष्प वर्षा करवा रहा है तो वह योगी सरकार करवा रही है। ऐसे समय पर इस तरीके की राजनीति करके और लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उनकी दाल अब उत्तर प्रदेश में गलने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed