{"_id":"6a57ce442266351eb30fdd82","slug":"suspension-notice-handed-to-corrupt-nazul-amin-in-jail-gonda-news-c-100-1-slko1026-162346-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घूसखोर नजूल अमीन को जेल में थमाया निलंबन नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घूसखोर नजूल अमीन को जेल में थमाया निलंबन नोटिस
Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़े नगर पालिका परिषद के नजूल अमीन गुरुचरण पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन ने उसे जेल में निलंबन का नोटिस तामील करा दिया है। पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नगर पालिका के एक अन्य कर्मचारी का रुपये लेते हुए वायरल हुए वीडियो की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) विशाल कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन संगठन ने सोमवार को नगर के राधाकुंड क्षेत्र से गुरुचरण पांडेय को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। शिकायत हरियाणा के रोहतक निवासी परिवर्तन शुक्ल ने की थी। रिश्वतखोरी के मामले में नजूल अमीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कर निर्धारण अधिकारी रत्नेश यादव को सौंपी गई है।
वायरल वीडियो की भी होगी जांच
नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि रिश्वत लेने के एक अन्य वायरल वीडियो की भी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की जा रही है, जो वीडियो की सत्यता और संबंधित कर्मचारी की भूमिका की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।