फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students will march to Lucknow on foot to demand the university

Gonda News: विवि की मांग को लेकर पैदल लखनऊ कूच करेंगे छात्र

Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students will march to Lucknow on foot to demand the university
गोंडा। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय को लेकर चल रहा आंदोलन तेज पकड़ने लगा है। युवा किसी भी कीमत पर विश्वविद्यालय जिले से बाहर नहीं जाने की जिद पर अड़ हुए हैं। अब उनके आंदोलन में पूर्व छात्र नेता व बुद्धिजीवी भी जुड़ गए हैं। रविवार को गांधीपार्क में पुरातन छात्रों ने विश्वविद्यालय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजन कर पैदल लखनऊ कूच करने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश त्रिवेदी की अगुवाई में पूर्व छात्रनेता, अधिवक्ता, चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र हुए। महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला। जयप्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि दो अक्तूबर गांधी जयंती को करीब पांच सौ की संख्या में युवा पैदल लखनऊ कूच करेंगे। यदि जिले में विश्वविद्यालय निर्माण की घोषणा नहीं की गई तो छात्र विधानसभा घेराव भी करेंगे। इस अवसर पर आनंद शुक्ल, अमर यादव, विक्की सिंह, अधिवक्ता कृष्णानंद मिश्र, प्रमोद तिवारी, सिद्धार्थ शुक्ल, अरुण सिंह, अविनाश सिंह, रामनायक शुक्ल आदि रहे।
विज्ञापन

आज से अनशन पर बैठेगी अवध केसरी सेना
विवि की मांग को लेकर विगत 14 सितंबर से गांधीपार्क में धरने पर बैठें अवध केसरी सेना के पदाधिकारी सोमवार से अनशन पर बैठेंगे। अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि 11 दिन में शासन-प्रशासन का कोई प्रतिनिधि धरना स्थल तक नहीं पहुंचा। हम लोग कलेक्ट्रेट में गए तो वहां जबरन आंदोलन खत्म कराने का प्रयास किया गया। सोमवार से अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी राजभर को सौंपा ज्ञापन
बालपुर बाजार में सुहेलदेव भारतीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को छात्रों ने ज्ञापन सौंपकर विवि निर्माण की मांग की। इस दौरान छात्र नेता सौरभ तिवारी, शकील, अजय तिवारी, भीम चौबे आदि रहे। दूसरी ओर शहर के एक निजी होटल में वरिष्ठ अधिवक्ता ने प्रेसवार्ता कर विश्वविद्यालय आंदोलन को तेज करने की जानकारी दी। उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हरिनाथ सिंह ने कहा कि सभी राजनीतिक दल, छात्र संगठन, सामाजिक संगठनों को एक साथ आना चाहिए। डोमाकल्पी के पूर्व प्रधान अरविंद पांडेय ने कहा कि विवि के लिए चरणवार आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed