फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Students and children killed in accident

दुर्घटना में छात्र व बच्चे की मौत

Mon, 05 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students and children killed in accident
हादसे में मारे गए बच्चे के बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
तेज रफ्तार टैंकर ने रविवार को स्कूल जा रहे एक छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, तुलसीपुर नगर के पुरानी बाजार में सड़क पर खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को बेकाबू बाइक सवार ने रौंद दिया। घायल मासूम की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


पहली दुर्घटना रविवार को सुबह बलरामपुर नगर के गोंडा रोड पर नौशहरा मोहल्ले में हुई। सुबह करीब सात बजे घर से शहीद वीर विनय कॉन्वेंट स्कूल आ रहे कक्षा चार के छात्र निशाद (13) पुत्र इरशाद को स्कूल के निकट सड़क पार करते समय गोंडा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार केरोसिन लदे टैंकर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवारीजनों तथा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टैंकर चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। हादसे को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे नगर कोतवाल पीएन त्रिपाठी ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि निशाद के पिता इरशाद की तहरीर पर टैंकर चालक सुग्रीव प्रसाद निवासी ग्राम परसिया जनपद सिद्घार्थनगर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। टैंकर को सीज कर दिया गया है।

उधर, तुलसीपुर नगर के पुरानी बाजार निवासी जुमाई का डेढ़ वर्षीय पुत्र अबुसहिम सोमवार करीब 10 बजे घर के बाहर खेलते समय सड़क पर आ गया। इसी बीच उसे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल अबुसहिम को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अबूसहिम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अबूसहिम की मौत हो गई। हादसे में दोनों पक्षों ने कुछ स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर सुलह समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष तुलसीपुर जितेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed