फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student

मेधावी मेडिकल छात्रों का किया सम्मान

Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
student
21द्दस्रड्डश्च12- गोंडा के एससीपीएम कालेज में स्वर्ण पदक छात्रों को सम्मानित करते चेयरमैन - फोटो : GONDA
गोंडा। एससीपीएम कालेज में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के 26वें दीक्षांत समारोह में एससीपीएम कालेज आफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज के छात्रों ने स्वर्ण पदक हासिल किया है, जिनका मंगलवार को कॉलेज में सम्मान हुआ।
विज्ञापन

कॉलेज के छवि प्रकाश मिश्रा को बैचलर आफ फिजियोथेरेपी बीपीटी, मोहम्मद नूर फैज को बैचलर आफ मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन, विजय लक्ष्मी सिंह को एमएससी नर्सिंग सत्र 2020 परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों मिला है। दीक्षांत समारोह में कालेज के छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलने पर कालेज में खुशी की लहर है। समारोह में कालेज चेयरमैन डॉ. ओएन पाण्डेय ने बताया कि इन छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पदक लाकर अपने अभिभावकों, जिले और साथ ही महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों की भी मेहनत है। संस्थान की अध्यक्ष अलका पांडेय ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक अजिताभ दुबे ने समस्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही आप सब मेहनत और लगन से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करें, जिससे कि आने वाले भविष्य में हर ब्रॉच में छात्र-छात्राएं अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दें। संस्थान के प्रशासक धीरज कुमार दूबे ने कहा कि शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्थान की प्राचार्या मनी मेघलाई, उपप्राचार्या स्मिता फिलिप, मिस फरत अजीज, डॉ. मंदीप सिंह, डॉ. श्वेता मनी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, करनैलगंज के सदर बाजार निवासी आयुर्विज्ञान संकाय के बीएसी एमएलटी के मेधावी छात्र मोहम्मद नूर फ़ैज को गोल्ड मेडल से नवाजा गया है। सफलता का श्रेय नूर फ़ैज ने अपने पिता मोहम्मद जकी, माता इमराना व शिक्षक फरहद अजीज को दिया है। मोहम्मद शमीम, इबरार खान, नूर फराज, उस्मान, राकिन वारसी, वेदांत शुक्ला आदि ने नूर फ़ैज की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed