{"_id":"5d4afc8c8ebc3e6cb908a378","slug":"student-died-due-to-current-gonda-news-lko475198042","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से फिर गई एक छात्र की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कार्पोरेशन की लापरवाही से फिर गई एक छात्र की जान
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से फिर गई एक छात्र की जान
इटियाथोक (गोंडा)। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से एक कक्षा चार में पढ़ने वाले छात्र की जान चली गई। यह घटना मंगलवार की है। जब स्कूल से पढ़कर वह घर लौटते समय खेलने लगा। उसी समय एक मवेशी सामने आ गया। उससे बचने के लिए वह खेत की तरफ भागा जिसमें कटीले तार का बाड़ लगा था। बाड़ के ऊपर पहले से गिरे विद्युत तार प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आते ही बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी लेकिन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम विरमापुर के नजरुद्दीन ने बताया कि उनका बेटा महफूज (10) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार की शाम वह पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते खेलते वह सामने से आ रही भैंस से बचने की कोशिश में घनश्याम गुप्ता के खेत में लगे तार में फंस गया। इस तार में पहले से ही बिजली तार के गिरा होने से करंट दौड़ रहा था। जिसकी चपेट में आने से महफूज की मौत हो गई। शव का पीएम नहीं कराया गया है। हादसे की सूचना परिजनों ने विद्युत उप केन्द्र पर दी है। ग्रामवासी प्रमोद तिवारी ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ है। गांव में जगह-जगह बिजली के तार ढीले होकर झूल रहे है मगर बिजली विभाग ने सूचना देने के बाद भी तार नहीं कसवाया। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।