फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   student,board,gonda,up,cheat,invesitigation

Gonda News: नकल माफिया का गैर जिलों में दखल, 58 कॉलेज चिह्नित

Tue, 06 Dec 2022 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
student,board,gonda,up,cheat,invesitigation
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफियाओं ने अब दूसरे जिलों में भी दखल बढ़ा दी है। छात्रों का फार्म बस्ती, बलरामपुर व बहराइच के कॉलेजों में दर्ज कराने का खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि एक बार फिर से बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खेल शुरू हो गया है। बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा 2023 में दोहरे आवेदन का खेल सिर्फ जिले तक ही सीमित नहीं है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए कराए पंजीकरण फार्म की जांच के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गड़बड़ी पकड़ी है। परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 29 परीक्षार्थी ऐसे मिले हैं जिन्होंने परीक्षा के लिए दो-दो स्कूलों से आवेदन किया है। इस गड़बड़ी पर बोर्ड ने 58 कॉलेजों को चिह्नित किया है। जिनकी रिपोर्ट जिले से तैयार होनी है।
विज्ञापन

जांच के दायरे में 50 कॉलेज
इसमें गोंडा के 50 कॉलेज तो हैं ही, बलरामपुर व बहराइच के दो-दो तथा बस्ती के चार कॉलेज भी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं। फिलहाल पहले चरण में ही मामला पकड़ में आ गया है। अब इंटर कॉलेजों की गोपनीय जांच होगी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को शासन से निर्देश मिले हैं। नकल रोकने के लिए खुफिया एजेंसियों की भी रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो- दो परीक्षा फार्म भरने वाले छात्र-छात्राएं चिह्नित
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्रों के दो- दो आवेदन कराकर नकल की धरातल तैयार करने का प्रयास किया गया हैैं। जिले के छात्र आफताब आलम खान, अमन मिश्रा, अंकित कुमार, अंकुल कुमार, अर्पित सिंह, आशीष यादव, भारत सिंह, धीरेंद्र यादव, दिव्यांशी अवस्थी, जनार्दन तिवारी, ज्योति शर्मा, करिश्मा भास्कर, खुशी, प्रमोद कुमार मौर्य, रजनीश कुमार, रिंका वर्मा, रितिका पांडेय, संजय वर्मा, सरोज, सर्वेश राव, सौरव कुमार, सूरज गोस्वामी, स्वाति वर्मा, विशाल कुमार, विष्णु मौर्य, योगेश गुप्ता, रूद्र प्रताप सिंह व आलोक कुमार शर्मा के हाई स्कूल परीक्षा के लिए दो-दो विद्यालयों से पंजीकरण कराया है। इसका खुलासा होने के बाद अब कार्रवाई शुरू हुई है।
दूसरे जिलों के कॉलेजों में किया दखल
- नकल माफिया के हाथ दूसरे जिलों तक भी पहुंच गए हैं। इसमें एलबीएचएसएस, गोकुलपुरम, बभनान- बस्ती, श्रीराम शोहरत गोमती प्रसाद चौधरी इंटर कॉलेज, शोहरत नाथ गनेशपुर -बस्ती, करुणा मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिशुनापुर भगवतीगंज -बलरामपुर, जीएसबीपी गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी, हरैया -बस्ती, श्री शेर बहादुर सिंह ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज, रघुनाथपुर, परशुरामपुर -बस्ती, टीबीएसके इंटर कॉलेज, जरवल रोड- बहराइच, श्री राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज गौर, गुमड़ी- बलरामपुर में भी छात्रों के आवेदन कराने की बात सामने आ आई है। अब मामले की जांच हो रही है।

शुरू कर दी गई जांच
इंटर कॉलेजों की ओर से ऐसे छात्रों के आवेदन अग्रसारित किए गए हैं उनके आवेदन की पड़ताल की जा रही है। सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed