फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strike in 246 bank branches, transactions worth Rs 1500 crore affected

Gonda News: 246 बैंक शाखाओं में हड़ताल, 1500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Strike in 246 bank branches, transactions worth Rs 1500 crore affected
प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी।
गोंडा। जिले की 246 बैंक शाखाओं में मंगलवार को पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। जिससे बैंकों और एटीएम में ताला लग गया। हड़ताल के कारण रोजाना लगभग 1500 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा। जिसका खामियाजा आम जनता और विशेष रूप से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


इंडियन बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन गोंडा इकाई के अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव और महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित इंडियन बैंक की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने सरकार पर इस मामले में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया। अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

महामंत्री तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि आठ मार्च 2024 को सरकार और बैंक संगठनों के बीच पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर एक समझौता हुआ था, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। इस विरोध प्रदर्शन में विनय तिवारी, अभिषेक लोहिया, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मनीष मौर्य, महेश पांडेय, स्वाति राय, अनीता, अनुष्का जायसवाल, गिरजेश साहू और मोहित गुप्ता सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से परेशानी
एक निजी अस्पताल में मरीज भर्ती है। इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। मगर बैंक में हड़ताल के चलते परेशानी हो रही है। यूपीआई से भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। काफी मुश्किलें हो रही है।

-संजय पांडेय

छत की होनी थी ढुलाई
शटरिंग लगी हुई है। छत की ढुलाई होनी है। पैसे निकालने के लिए बैंक पहुंचा तो पता चला कि यहां हड़ताल के चलते बैंक बंद है। एक से दूसरी बैंक व एटीएम के चक्कर काट रहा हूं। काफी परेशानी हो रही है।

--गोकरन प्रसाद मिश्र

तीन दिन से पैसे जमा नहीं कर पा रहा
पिछले तीन दिनों से कैश लेकर घूम रहा हूं। मंगलवार को बैंक पहुंचा तो पता चला कर्मचारी हड़ताल पर हैं। तकनीकी खराबी के चलते एटीएम से भी पैसा नहीं जमा हो सका है। कोई कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। पैसे कैसे जमा होंगे कोई बताने वाला नहीं।


--शिवम गुप्ता

आज से बैंकों में कामकाज शुरू
जिले में लगभग 246 बैंक शाखाएं और 114 एटीएम बूथ हैं। नेट व बीसी सेंटर के माध्यम से भी वित्तीय लेनदेन की व्यवस्था है। बैंक कर्मियों की हड़ताल से लगभग 1500 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित होने का अनुमान है। बुधवार से बैंकों में कामकाज सुचारू रूप से चलेगा।

--विनोद कुमार तिवारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed