फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Strictness seen in lockdown compliance

लॉकडाउन पालन कराने में दिखी सख्ती

Sun, 30 Aug 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Strictness seen in lockdown compliance
गोंडा के मुजेहना रोड पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : GONDA
गोंडा। वीकेंड लॉकडाउन में भी लोगों का लगातार घर से निकलना व बाइक व वाहनों से फर्राटे भरना आखिरकार रविवार को थमता दिखा। वीकेंड लॉकडाउन व मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन सख्त दिखा। रविवार को जिले के हर चौक चौराहे पर पुलिस गश्त करती दिखी और आने जाने वालों को टोकती नजर आई। शहर में पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। वाहनों की आवाजाही कम दिखी और लोग अपने घरों में दिखे।
विज्ञापन

शहर के गुरुनानक चौराहा, बस स्टाप चौराहा, अंबेडकर चौराहा, एलबीएस चौराहा, चौक बाजार, बड़गांव व रानी बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। मोहर्रम पर जुलूस न निकलने के कारण भी सन्नाटा दिखा। नगर में सिटी मजिस्ट्रेट व सीडीओ के वाहन गश्त करते दिखे।
विज्ञापन

मंगुरा बाजर में लॉकडाउन के उल्लंघन में रविवार को थाना अध्यक्ष उमरी बेगमगंज रतन पांडेय ने आधा दर्जन दुकानदारों का चालान काटा और चेतावनी दी कि वीकेंड लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहें। कोविड-19 के प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर मुकदमा लिखा जाएगा। रतन पांडेय अचानक मंगुरा बाजार पहुंच गए। उनके पहुंचते की बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिरने लगे, लेकिन थाना अध्यक्ष के मोबाइल में आधा दर्जन दुकानदारों के दुकान खुली रहने की तस्वीर कैद हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ने इन सभी का लॉकडाउन के नियम उल्लंघन करने के कारण चालान काट दिया। थाना अध्यक्ष ने मंगुरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दुकान खुली रहने पर खरी खोटी सुनाई। कहा कि किसी भी दशा में कोई भी दुकान लॉकडाउन के दौरान खुली नहीं मिलनी चाहिए। मुजेहना में लॉकडाऊन और महामारी एक्ट के अनुपालन में आठ अतिरिक्त मोबाइल टीम का गठन किया गया है। एक पीआरवी 866, 867 तथा मोटर साइकिल पीआरवी 3234 सहित 13 टीमें सक्रिय रहीं। एलआईयू से केके सिंह भी क्षेत्र में सतर्क रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed