{"_id":"dc0e56b03e22822d5a16131923b759a1","slug":"strict-action-on-those-who-do-wrong-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त मुरलीधर दूबे ने पंचायत चुनाव को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश शुक्रवार को आयुक्त ने जिला पंचायत सभागार में पंचायत चुनाव, दुर्गा पूजा व मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के दौरान दिए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के दबाव में काम करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए तथा नामांकन के दौरान वाहनों के काफिले न निकालने दिए जाएं।
उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान में लगे आरओ तथा एआरओ व पोलिंग पार्टी को संपूर्ण नियमों की जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मतदान हेतु एक दिन पूर्व ही सभी पोलिंग पार्टियां दोपहर 12 बजे तक हर हाल में मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सभी पीएचसी व सीएचसी पर एंटीवेनम इंजेक्शनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, जिससे सर्पदंश जैसी किसी भी आकस्मिक घटना से निपटा जा सके।
आयुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि मतदान एजेंटों को मतपेटियों के पास बिल्कुल न फटकने दें तथा शरारती तत्वों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधी जिन पर जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी है, उनके बारे में यह सुनिश्चित करें कि वह अपराधी जिले के बाहर चला गया है अथवा नहीं।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक व एसडीएम को निर्देश दिए कि पिछले चुनाव के दौरान घटी घटनाओं की समीक्षा करके आवश्यक रणनीति बनाकर कड़ाई से अनुपालन कराएं तथा तहसीलों की सीमाओं की नाकेबंदी भी बैरीकेडिंग लगाकर कर दें।
डीआईजी जेपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि होटलों, सरायों व धर्मशालाओं में छापेमारी करें, जिससे संदिग्ध लोगों को पकड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि जगह-जगह चार पहिया व दो पहिया वाहनों की चेकिंग करें। बैठक में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने निर्देश दिए कि जनपद में लाइसेंसी पटाखे की दुकानों की सूची के अनुसार जांच कर लें। कहीं भी अवैध पटाखा फैक्ट्री न चलने पाए।
इसके अलावा सभी एसडीएम व सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में दुर्गा पूजा व मोहर्रम कमेटी की बैठकेें कर लें। इस मौके पर एसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम त्रिलोकी सिंह, एएसपी आरके सिंह, सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, नगर मजिस्ट्रेट अरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।