{"_id":"647633df51ab70b81408b7a8","slug":"stones-and-grenades-pelted-in-house-dispute-many-injured-gonda-news-c-13-1-264450-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मकान के विवाद में ईंट-पत्थर व हथगोले चले, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मकान के विवाद में ईंट-पत्थर व हथगोले चले, कई घायल
Tue, 30 May 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 May 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मकान के विवाद को लेकर मंगलवार दोपहर रुकमंगदपुर के पठानपुरवा चौराहा पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें ईंट-पत्थर के साथ ही हथगोला चला। मारपीट में कई लोग घायल हो गए।
कौड़िया के ग्राम रुकमंगदपुर के पठान पुरवा चौराहा पर आनंद कुमार उर्फ अन्नू विश्वकर्मा व अमरनाथ चौहान के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई। भवानीपुर निवासी आनंद ने पठानपुरवा चौराहा पर एक मकान बनवाया था। जिसे दो वर्ष पहले बद्री प्रसाद वाजपेयी निवासी फरेंदा शुक्ल को बेच दिया। बद्री प्रसाद ने भी करीब छह माह पहले मकान को अमरनाथ चौहान निवासी कोडरी पिपरा बाजार के हाथ बेच दिया। मगर आनंद इसी मकान में अपने परिवार के साथ रहने लगे। इसे लेकर अमरनाथ एवं आनंद के बीच कई बार मारपीट हुई और प्राथमिकी भी दर्ज हुई, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।
मंगलवार को अमरनाथ परिजनों व समर्थकों के साथ मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर व हथगोला चला। जिसमें आनंद (52), करिश्मा (18), मोहित (8) ,सुंदरलाल (70), रोशनी (15) सहित कई लोगों को चोटें आईं। थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि मकान विवाद को लेकर पठान पुरवा चौराहा पर मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।