फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Stolen bunch cable drum recovered, six arrested

Gonda News: चाेरी हुआ बंच केबल ड्रम बरामद, छह गिरफ्तार

Wed, 04 Jun 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Stolen bunch cable drum recovered, six arrested
पसका (गोंडा)। पुलिस ने परसपुर कस्बे से तीन दिन पहले चोरी हुए बंच केबल के ड्रम को शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले से बरामद कर लिया। पुलिस ने मुरादाबाद व उन्नाव निवासी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी में इस्तेमाल हुई एक गाड़ी भी पकड़ी है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली के सुभागपुर निवासी सुनील पांडेय ने परसपुर थाने में दो जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि वह एनसीसी कंपनी के वेंडर हैं और एनसीसी से ठेका लेकर विद्युत अनुरक्षण का काम करते हैं। परसपुर कस्बे में काम समाप्त होने के बाद 120 एमएम के केबल का ड्रम ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदा ही छोड़ दिया था।
विज्ञापन

देर रात वह चोरी गया। बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि टीम में काम करने वाले मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडेय के गोविंदपुर खुर्द निवासी राशिद, मकदूम, नाजिर, थाना मुंडा पांडेय के मिलक भोजपुर आशा निवासी इस्माइल, थाना वेलारी के सहसपुर निवासी अमन व उन्नाव जिले के थाना मोरावा के बरौला निवासी विजय ने बंच केबल चोरी करके किसी को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पड़ताल के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो पता चला कि उन्होंने ड्रम चोरी करने के बाद गायत्रीपुरम के रहने वाले अशोक व ऋषभ को दे दिया था।

बताया कि अशोक व ऋषभ पहले भी बंच केबल चोरी करके बेच चुके हैं। दोनों ने केबल बिकने के बाद हिस्सा देने की बात कही थी। प्रभारी निरीक्षक बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर गायत्रीपुरम स्थित दोनों आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी गई लेकिन, दोनों भाग गए थे। मौके पर बंच केबल का ड्रम व चोरी में प्रयुक्त लोडिंग वाहन बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed