फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Start preparations for panchayat elections

पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरु

Sun, 25 Oct 2015 11:21 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। जिले के उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक में 29 अक्तूबर को 10 डीडीसी व 253 बीडीसी सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तीनों ब्लाकों के 34 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस पाते हुए वहां मतदान की वीडियाग्राफी कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर इंस्पेक्टर रैंक का अफसर तैनात किया जाएगा। उतरौला ब्लॉक में 82 केंद्र, गैड़ास बुजुर्ग के 77 और रेहरा बाजार ब्लॉक क्षेत्र के 87 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे।
विज्ञापन


तीनों ब्लॉक के चार लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उतरौला ब्लॉक में तीन डीडीसी व 74 बीडीसी सीटों के लिए एक लाख 22 हजार 588 वोटर, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में तीन डीडीसी व 70 बीडीसी सीटों के लिए एक लाख 10 हजार 988 वोटर और रेहरा बाजार ब्लॉक में चार डीडीसी व 109 बीडीसी सीटों के लिए एक लाख 71 हजार 18 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों ब्लॉक में मतदान कराने वाले कर्मचारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों के पहले चरण का प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है।

27 अक्तूबर को तीनों ब्लॉक मुख्यालयों पर दूसरे चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर कार्मिकों को दिया जाएगा। इन ब्लॉकों में प्रशासन ने 29 अक्तूबर को चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।


चौथे चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सीडीओ व अपर जिला मजिस्ट्रेट को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मोबाइल रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी के साथ चुनाव के दिन क्षेत्र में रहकर सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed