{"_id":"6abbf7e027c5a55a740633b2","slug":"special-train-to-run-from-gonda-to-jalandhar-for-the-festival-gonda-news-c-100-1-slko1026-166965-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: त्योहार पर गोंडा से जालंधर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: त्योहार पर गोंडा से जालंधर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़नी-जालंधर सिटी के बीच साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे गोंडा और आसपास के यात्रियों को पंजाब की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। 05005/05006 नंबर की यह ट्रेन आठ फेरों में संचालित होगी।
05005 बढ़नी-जालंधर सिटी साप्ताहिक विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। बढ़नी से दोपहर 03:10 बजे रवाना होकर तुलसीपुर 03:50, बलरामपुर 04:18 और गोंडा 05:15 बजे पहुंचेगी। यहां से ट्रेन 05:17 बजे रवाना होकर बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी और अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 08:30 बजे जालंधर सिटी पहुंचेगी।
वापसी में 05006 जालंधर सिटी-बढ़नी विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। जालंधर सिटी से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली और सीतापुर होते हुए देर रात 02:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। यहां से 02:17 बजे रवाना होकर बलरामपुर और तुलसीपुर होते हुए सुबह 04:45 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन
पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन में शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी के 16 और एसएलआर के दो समेत कुल 18 कोच होंगे। सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे। इससे त्योहार के दौरान बिना आरक्षण यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इस ट्रेन के संचालन से गोंडा के अलावा आसपास के क्षेत्रों के उन यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी, जिन्हें त्योहार के दौरान पंजाब की ओर यात्रा करनी है।