फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special preparations for Chhath Puja in Khaira temple and Pokhara of PAC line

Gonda News: खैरा मंदिर और पीएसी लाइन के पोखरे में छठ पूजा की विशेष तैयारी

Wed, 06 Nov 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Special preparations for Chhath Puja in Khaira temple and Pokhara of PAC line
गोंडा में छठ पूजा की तैयारियों में जुटीं महिलाएं। 
गोंडा। चार दिवसीय छठ महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया। छठ पूजा की तैयारी में लोग पूरे दिन जुटे रहे। दुकानों से फल, सब्जी की खरीद के साथ अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए। उधर, शहर के खैरा भवानी मंदिर, पीएसी लाइन स्थित पोखरे में विशेष रूप से तैयारी की गई है। पूजा करने वाले लोगों ने स्थान भी चिह्नित कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को बड़गांव में महिलाओं ने पूरे दिन तैयारी की। दुकानों से पूजन सामग्री खरीदकर अनुष्ठान शुरू किया। परिवार के लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद के रूप में पूरी, ठेकुआ, चावल का लड्डू बनाया। व्रती इसे टोकरी में रखकर घर से घाट पर पहुंचेंगे। शुक्रवार की भोर में सूर्य की पूजा अर्चना के साथ 36 घंटे के व्रत का समापन होगा।
विज्ञापन



छठ पूजा को लेकर कराई गई सफाई

गोंडा। करनैलगंज विकासखंड के पूरे अजब कोनिया में छठ पूजा की तैयारी में साफ सफाई की गई है। आगामी सात नवंबर को छठ पूजन के लिए सोमवार को पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों ने बड़े पुरवा नहर किनारे साफ सफाई करवाकर पूजन स्थल का निर्माण कराया। समाजसेवी सिद्धनाथ निषाद ने बताया कि छठी माता का व्रत करने से हर मनोरथ पूर्ण होता है, इसलिए सभी सनातन श्रद्धालुओं को बिहार प्रांत की परंपरा का अनुसरण कर यह व्रत रखना चाहिए। सफाई अभियान में अशोक, मोहित सिंह, ननके आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूजा स्थल को जाने वाला मार्ग बदहाल

गोंडा। तरबगंज तहसील मुख्यालय के निकट बाबा परमहंस आश्रम के किनारे टेढ़ी नदी पर नगर पंचायत की ओर से साफ सफाई कराई जा रही है। तरबगंज के ग्राम पंचायत सेझिया के निषाद बस्ती में पूजा स्थल को जाने का रास्ते न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। गांव के लोगों की मांग है कि रास्ते में मिट्टी पटाई कराने के साथ की साफ सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed