फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP workers will agitate on harassment

Gonda News: उत्पीड़न पर आंदोलन करेंगे सपा कार्यकर्ता

Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
SP workers will agitate on harassment
गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हर स्तर पर सपाई लड़ाई लड़ेंगे। यह बात समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही सत्ता में आई और आगे भी कार्यकर्ता ही सरकार बनवाएंगे। जिलाध्यक्ष ने अपील की कि सभी कार्यकर्ता 2024 की तैयारी के लिए जी-जान से जुट जाएं। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि यदि 2024 लोकसभा का चुनाव जीतना है तो वोटर लिस्ट पर अच्छे ढंग से काम करना पड़ेगा। यह देखना होगा कि अमुक वोटर का नाम सूची में है या नहीं। पूर्व एमएलसी महफूज खान कहा कि जन-जन तक पहुंच कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं एवं प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही इसके विरोध में आंदोलन किया जाएगा। बैठक को मसूद आलम खां, विनोद श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, संजय साहू, अफजल खान, किसलय तिवारी, जयचंद सिंह, जितेंद्र सप्पू, बलराज सिंह, डॉ. आसिफ परवेज, बलराज सिंह भी ने संबोधित किया। गणेश पांडेय, कस्तूरी यादव, नानबाबू यादव, त्रिवेणी मिश्रा, जियाउर रहमान, डॉ. रामनिवास वर्मा, मंगली यादव, रामनारायण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed