{"_id":"5f468eca8ebc3e3cd30a02d9","slug":"sp-will-install-the-statue-of-parashuram-and-mangal-pandey-gonda-news-lko5369907165","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम व मंगल पांडे की प्रतिमा लगवाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम व मंगल पांडे की प्रतिमा लगवाएगी सपा
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व मंत्री व सपा प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय बुधवार को जिले के दौरे पर आए। पार्टी नेताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवान परशुराम व क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित होगी और गरीब ब्राह्मणों की बेटियों की शादी में मदद दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार बंद होंगे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव का संदेश दिया। कहा कि प्रदेश सरकार का अन्याय ज्यादा नहीं चलने वाला है। जनता अब जाग चुकी है, कहा कि गरीब तबकों के लिए सपा सरकार ने हमेशा काम किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया था। इसके अलावा गरीब व्यक्ति को मुफ्त में तीर्थ यात्रा के लिए श्रवण यात्रा योजना शुरू की थी। बताया कि गरीब महिलाओं और बेटियों के साथ ही युवाओं की तरक्की के लिए समाजवादी पेंशन योजना, लैपटॉप योजना, कन्या विद्या धन योजनाएं बंद कर दी गईं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब ब्राह्मण एकजुट हो चुका है और हर अन्याय का जवाब देगा। उन्होंने पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर पार्टी नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, रामकुमार शुक्ल, राघवराम पांडेय आदि मौजूद रहे।