{"_id":"76c8802b21dbe116bb90bdde345429b1","slug":"sought-to-answer-four-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार शिक्षकों से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार शिक्षकों से मांगा जवाब
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में शैक्षिक माहौल सुधारने के लिए लगातार प्रयास में जुटा हुआ है। बीएसए के निर्देश पर सभी बीईओ लगातार क्रॉस चेकिंग कर रहे हैं। क्रॉस चेकिंग की रिपार्ट पर शिक्षकों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कवायद के बावजूद स्कूलों के शैक्षिक माहौल में सुधार होता नहीं दिख रहा है। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के चार स्कूलों की क्रॉस चेकिंग में खामियां मिलने पर चार शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर बीएसए ने निलंबन की चेतावनी दी है।
शनिवार को बीएसए जय सिंह ने बताया कि रेहरा बाजार शिक्षा क्षेत्र के बीईओ अनिल कुमार मिश्र से बीते दिन शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के चार स्कूलों की क्रॉस चेकिंग कराई गई।
क्रॉस चेकिंग के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर तराई के शिक्षक कृष्णानंद बिना सूचना के कई दिनों से नदारद हैं। स्कूल से नदारद रहने के आरोप में शिक्षक से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चिरैंजीपुर में 129 नामांकन के सापेक्ष मात्र 41 विद्यार्थियों की उपस्थिति के चलते हेडमास्टर से एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुरा के हेडमास्टर अरुण कुमार से बच्चों की कम उपस्थिति और अनुदेशक के भरोसे स्कूल का संचालन कराने के आरोप में जवाब तलब किया गया है।
प्राथमिक विद्यालय करौंदापुरवा के इंचार्ज हेडमास्टर तेज बहादुर से विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर जवाब तलब किया गया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर बीएसए ने संबंधित शिक्षकों को निलंबित करने की चेतावनी दी है।
बीएसए ने यह भी बताया कि गैसड़ी शिक्षा क्षेत्र के बकौली स्कूल के इंचार्ज हेडमास्टर कपिल चौधरी द्वारा जवाब देने के बाद खंड शिक्षाधिकारी गैसड़ी जगन्नाथ यादव को जांच करने का निर्देश दिया गया है। खंड शिक्षाधिकारी से तीन दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।