{"_id":"5efcb7f78ebc3e42fa48dfae","slug":"so-far-343-patients-have-won-the-battle-from-corona-in-mandal-commissioner-gonda-news-lko528663425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में अब तक 343 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में अब तक 343 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग: आयुक्त
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेन्द्र कुमार ने बताया कि मण्डल में आज तक 343 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर मंडल के जनपदों में लक्षणों के आधार पर सैम्पलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मंडल के जनपदों से बुधवार को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 1379 सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें जनपद गोंडा से 290, जनपद बलरामपुर से 380, बहराइच से 376 तथा श्रावस्ती से 333 सैंपल भेजे गए हैं।
आयुक्त ने बताया कि मंडल में कुल 426 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें जनपद गोंडा में 156, बलरामपुर में 77, बहराइच में 125 तथा श्रावस्ती में 68 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। मंडल में जनपद श्रावस्ती के 01, बलरामपुर के 02, गोंडा के 05 तथा बहराइच के 01, कुल 07 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जनपद गोंडा में 05 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के अलावा जनपद का एक निवासी संक्रमित व्यक्ति लखनऊ में भर्ती हुआ तथा लखनऊ में ही उसकी टेस्टिंग हुई और लखनऊ में ही उसकी मृत्यु हुई।
शेष 419 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 343 मरीजों को ठीक होने के बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 124, बलरामपुर के 52, बहराइच के 115 तथा श्रावस्ती के 52 मरीज शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में अब 76 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 29, बलरामपुर के 23, बहराइच के 09 तथा श्रावस्ती के 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।