फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six places broken pipeline, waste water

छह जगह टूटी पाइप लाइन, पानी की बर्बादी

Mon, 13 Jan 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Six places broken pipeline, waste water
छह स्थानों पर टूटी पाइप लाइन, पानी की बर्बादी
विज्ञापन

पांच करोड़ का बजट होने के बाद भी सड़कों पर बहता रहता पानी
दो विभागों की रार में फंसी योजना, छह माह से लोगों को हो रही परेशानी
फोटो- 14
रोहित तिवारी
गोंडा। शहर के तीन लाख की आबादी के पाने का पानी सड़कों पर बह रहा है। पाइप लाइन को ठीक करने के लिए पांच करोड़ का बजट होने के बाद भी छह स्थानों पर पाइप लाइन के फटने से पानी लगातार बह रहा है। हर दिन दस हजार लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है, पानी प्रति दिन 8 घंटे बह रहा है। सुबह 6 से 10 और शाम को 5 बजे से रात 9 बजे तक पानी बहता रहता है और पानी बर्बाद हो रहा है। स्थिति यह है कि नपाप के पास पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए नई पाइप लाइन के लिए शासन से 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। इसके बावजूद पाइप लाइन को ठीक नही किया जा सका है।
बताया जा रहा है फोरलेन को क्षति होने के कारण पीडब्लूडी अनापत्ति नही दे रहा है। पाइप लाइन बदलने के लिए सड़कों पर होने वाले नुकसान के लिए 10 लाख रुपये की राशि पीडब्लूडी मांग रहा है। इसके बाद ही नगर पालिका पाइप लाइन को बदलने का कार्य कर सकेगा। फिलहाल दो विभागों की रार में छह महीने में करीब 15 लाख लीटर पीने का पानी बह चुका है। इससे पानी की बर्बादी हो रही है और अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
शहर के इन स्थानों पर छह महीने से बह रहा है पानी
शहर के स्टेशन रोड़ पर घोसियाना के पास पाइप लाइन टूटे होने से पानी सड़क पर बह रहा है। छेदी पुरवा के दुखहरण नाथ मंदिर के आगे पाइप टूटने से लगातार पानी बह रहा है और इससे आसपास काफी परेशानी है। इसी तरह सिंचाई विभाग कॉलोनी के पास और आवास विकास कालोनी में सकुर्लर रोड़ पर ही पानी बह रहा है। एलबीएस चौराहे और पोर्टरगंज में लगातार पानी बह रहा है। यहां भी पाइप लाइन टूटी है। सोमवार को पोर्टरगंज के पास पाइप को ठीक करने का कार्य शुरू हुआ है, यहां सबसे अधिक तेज बहाव था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पुलिस लाइंस में 5 साल से 12 टोटियों से बह रहा है पानी
फोटो- 15,16
पुलिस लाइंस में बड़ी संख्या में आरक्षी रहते हैं और उनके स्नान व पानी पीने के लिए टंकी बनी है। करीब एक दर्जन टोटी भी बनी है। इन टोटियों के टूट जाने से लगातार पानी बह रहा है। यहां टोटी नही बनाई गई जिससे पानी बहता ही रहता है। यह स्थिति बीते पांच सालों से है और इससे कई हजार लीटर पानी की बर्बादी हो चुकी है। प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह ने कहा कि वे जल्दी ही आए हैं, निरीक्षण करके व्यवस्था ठीक कराएंगे।
इनसेट
जर्जर हो चुकी है पाइप लाइन, बदलने पर ठनी है रार
बडगांव से पोर्टरगंज तक पाइप लाइन जर्जर हो चुकी है। इसके लिए शासन ने पाइप लाइन को बदलने के लिए पांच करोड़ का बजट दिया है। अभी यह प्रक्रिया में चल रहा है, लेकिन फोरलेन के बन जाने से पाइप लाइन को बदलने में सड़क को तोड़ना पड़ेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी तैयार नही है, वह सड़क को दोबार ठीक करने के लिए 10 लाख की मांग नपाप से कर रहा है। नपाप यह राशि देने को तैयार नही है, अब पाइप लाइन बदलने में पेंच फंसा है।
वर्जन
पाइप लाइन बदलने में सड़क टूटेगी तो मरम्मत के लिए धन की आवश्यकता होगी। एक अनुमान के तहत 10 लाख रुपए की मांग नपाप से की गई है। यह धनराशि उपलब्ध होने पर ही सड़क के नीचे की पाइप लाइन बदलने की अनुमति दी जाएगी।

-एके वर्मा, एक्सईन, निर्माण खंड़ दो
वर्जन
पाइप लाइन बदलने के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति मांगी गई थी। अब विभाग 10 लाख रुपये जमा करने पर अनुमति देने की बात कह रहे हैं। ऐसे में नगर पालिका के पास यह बजट देने के लिए नहीं है। जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।
-विकास सेन, अधिशासी अधिकारी, नपाप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed