फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six people died, one injured in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, एक जख्मी

Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six people died, one injured in road accidents
गोंडा। सड़क हादसों में बाइक सवार युवकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसों में मरने वाले दो युवकों समेत तीन की पुलिस शिनाख्त नहीं करा सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के सुकाली पुरवा चौहानपुर निवासी भोलानाथ चौहान (25) अपने भतीजे गुड्डू चौहान (15) के साथ शुक्रवार देर रात बाइक से चचेरे भाई संजय चौहान की बरात में भगवान दास पुरवा जा रहे थे। बाबागंज मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भोलानाथ की मौत हो गई। भतीजे गुड्डू को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के देवी तिलमहा पंडापुरवा निवासी टिंकू शुक्ल (30) शुक्रवार रात बाइक से गांव के ही एक युवक की बरात में परसपुर बाजार गए थे। शनिवार भोर चार बजे बाइक से घर लौटते समय मेंहदीहाथा नचनी गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में टिंकू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी दुर्घटना में नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी महेंद्र यादव (23) शुक्रवार को बाइक से कोतवाली नगर क्षेत्र में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में वजीरगंज थाना क्षेत्र में गुलहरिया नाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। महेंद्र को गोंडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
चौथे हादसे में खरगूपुर थाना क्षेत्र में गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर जयप्रभाग्राम के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 27 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक की मौत हो गई। उसकी बाइक में पास में ही पड़ी मिली। शनिवार सुबह सूचना पर मौके पर पहुंचे जानकी नगर चौकी प्रभारी चंद्रसेन वर्मा ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में वी पूजा का टैटू बना हुआ है। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया कि बाइक नंबर के जरिए युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।

इसके अलावा शुक्रवार देर शाम 36 वर्षीय युवक व 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को सड़क हादसे में घायल होने के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed