फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, it's been five months...when will my license come?

Gonda News: साहब, पांच महीना हो गया...मेरा लाइसेंस कब आएगा

Sun, 02 Feb 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sir, it's been five months...when will my license come?
गोंडा। साहब, पांच महीना हो गया है... मेरा लाइसेंस कब आएगा। इंतजार करिए आपके लाइसेंस डाक से आपके घर पहुंचेगा। यह नजारा शनिवार को आरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग लाइसेंस पटल की खिड़की पर देखने को मिला। यहां प्रत्येक दिन ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी के लिए सैकड़ो आवेदक काउंटर पर आते हैं। पटल पर मौजूद कर्मी उन्हें आश्वासन देकर वापस कर देते हैं।
विज्ञापन




तरबगंज कस्बे के अरुण कुमार शनिवार को आरटीओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस काउंटर की खिड़की पर पहुंचकर मौजूद कर्मी से पूछा साहब, मेरा लाइसेंस कब आएगा। पांच महीना पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोकवाणी केंद्र से आवेदन किया था। लेकिन लाइसेंस अभी तक नहीं पहुंचा। उन्हें बताया गया कि एक सप्ताह में ही आ जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार रगड़गंज के अजय प्रताप दूबे, नवाबगंज मौजीराम यादव, करनैलगंज सूर्यमणि शुक्ला भी डीएल की जानकारी लेते नजर आए। काउंटर पर बैठे कर्मी सभी को जल्द ही डाक से घर पहुंचने का आश्वासन देते नजर आए। लखनऊ मुख्यालय पर गोंडा के छह हजार आवेदकों के लाइसेंस केएमएस (की मैनेजमेंट सिस्टम) पंचिंग में देरी के कारण पिछले चार माह से फंसे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के साथ ही लोकवाणी केंद्रों से प्रत्येक दिन लोग आवेदन कर रहे हैं। आवेदकों की बायोमीट्रिक समेत स्क्रूटनी आदि की प्रक्रिया के एक सप्ताह बाद डाक के माध्यम से लाइसेंस उनके घर पहुंच जाता था। लाइसेंस न पहुंचने से कर्मियों को आवेदकों को समझाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाबू लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध



आरटीओ कार्यालय में बाबुओं की कमी से मुश्किलें बढ़ गई हैं। टैक्स वसूली समेत अन्य कार्यों में कर्मियों की कमी भारी पड़ रही है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन आरसी भारतीय ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय पर ड्राइविंग लाइसेंस पंचिंग का काम चल रहा है। इसलिए अपर परिवहन आयुक्त ने कई जिलों से कर्मियों को मुख्यालय से संबद्ध किया है। जिसमें गोंडा के वरिष्ठ सहायक सरफराज व कनिष्ठ सहायक विक्रांत की भी 15 दिनों के लिए मुख्यालय पर ड्यूटी लगाई गई है।

पंचिंग में देरी से आई समस्या

आरटीओ प्रशासन उमाशंकर यादव का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस की यहां से सारी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। केएमएस (की मैनेजमेंट सिस्टम) पंचिंग में देरी के कारण समस्या आ रही है। माह अक्तूबर से लखनऊ मुख्यालय पर करीब छह हजार लाइसेंस फंसे हैं। वहां पंचिंग का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही सभी के लाइसेंस डाक से उनके घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed