फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shop's license cancelled due to fraud of 160 bags of urea

Gonda News: 160 बोरी यूरिया के गोलमाल पर दुकान का लाइसेंस निरस्त

Thu, 10 Jul 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 10 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shop's license cancelled due to fraud of 160 bags of urea
मनकापुर गन्ना समिति का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी व अन्य। स्रोत: विभाग
गोंडा। कृषि विभाग की टीम के औचक निरीक्षण में खाद वितरण में अनियमितता पाई गई है। इस पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। वहीं, गन्ना समिति मनकापुर के साथ ही दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर छह दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

समितियों पर ताला, दुकानों पर धड़ल्ले से खाद की कालाबाजारी शीर्षक से बीते छह जुलाई को अमर उजाला में खबर के प्रकाशन के बाद कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 15 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। बभनजोत के दौलतपुर माफी स्थित मनोज वर्मा की दुकान पर अनियमितता सामने आई। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि विक्रेता ने चार किसानों के नाम से 40-40 बोरा यूरिया खारिज कर दिया था। जांच में पाया गया कि कोई किसान भूमिहीन तो किसी के पास एक या दो एकड़ ही जमीन है। ऐसे में संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

गन्ना समिति मनकापुर के निरीक्षण में ओवर रेटिंग, खाद के साथ जबरन रसायन देने तथा पीओएस मशीन की पर्ची न देने की बात सामने आई। जिससे समिति का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मिश्रा खाद भंडार सोहास में पीओएस मशीन से वितरण न किए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शिव खाद भंडार कुुंदुरुखा में स्टॉक रजिस्टर न होने, शिवा खाद भंडार कुंदुरखा में साइन बोर्ड व स्टॉक बोर्ड न होने, वर्मा ट्रेडर्स माड़ा चौराहा पर उर्वरक का रखरखाव सही न होने, सुरेश कुमार गुप्ता खाद भंडार कुनगइया पर स्टॉक बोर्ड व स्टॉक पंजिका न होने, पटेल खाद भंडार कुनगइया साइन बोर्ड व स्टॉक बोर्ड न होने तथा गुप्ता खाद भंडार पर रखरखाव सही न मिलने के कारण नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed