फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shivkumar and Divyanshi ran the fastest in the MLA sports competition

Gonda News: विधायक खेल स्पर्धा में सबसे तेज दौड़े शिवकुमार और दिव्यांशी

Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Shivkumar and Divyanshi ran the fastest in the MLA sports competition
 एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद में शामिल ​खिलाड़ी। -
तरबगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने महाराजा देवीबख्श सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज के खेल मैदान में मंगलवार को विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया। विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

100 मीटर सीनियर बालक दौड़ में शिवकुमार शुक्ल प्रथम, विजय यादव द्वितीय एवं रहमान तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर सब जूनियर दौड़ में दिव्यांशी प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर 800 मीटर बालिका दौड़ में रहनुमा और लंबी कूद में मानसी अव्वल रहीं। जूनियर बालक व बालिका दौड़ में क्रमश: गुलशन व सुप्रिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में शनि यादव ने बाजी मारी। लंबी कूद में अंकित सिंह विजयी रहे।
विज्ञापन

सब जूनियर वॉलीबाॅल में सिंगहाचंदा व तरबगंज की टीम विजयी रही। इस टीम में राज शुक्ल, विकास यादव, संजय, प्रांजल व मन्नत शामिल रहे। वॉलीबाॅल सीनियर में मुजेड़ बेलसर व जूनियर वर्ग में तरबगंज वॉरियर्स विजेता रही। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में बेलसर विजेता और रॉयल क्लब तरबगंज उपविजेता रहा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया कि विजयी टीमों व खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र, मेडल, शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसडीएम तरबगंज विश्वामित्र सिंह, बीडीओ रवि गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामधोख मिश्र, महेंद्र पांडेय, प्रिया यादव, दीप कुमार, आयुष कुमार यादव, अर्जुन कुमार, पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed